भाजपा ने विश्वकर्मा जयंती पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)l 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयुष्मान भव सेवा पखवाड़ा के नाम से सेवा कार्यक्रम संचालित होना है l जिला भाजपा कार्यालय पर विश्वकर्मा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया l प्रधानमंत्री का वर्चुवल संवाद भी सुना गया। इस कायर्क्रम की अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक़्फ़ बोर्ड मंत्री दानिश आजाद रहे इस कार्यक्रम में आज विश्वकर्मा समाज के लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह ने किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रेस वार्ता की ।जिसमें उन्होंने 18 और 19 सितंबर को युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्त दान कार्यक्रम की चर्चा एवं रक्तदान आवश्यक क्यों पर अपने विचार रखें 23 एवं 24 सितंबर को जिला स्तर के वेलनेस सेंटर पर और 24 सितम्बर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मेलो का आयोजन किया जाएगा l 17 सितंबर से 2 अक्टूबर आयुष्मान कार्ड वितरण का कार्यक्रम 2 अक्टूबर और उनके बाद तक चलाई जाएगी जिसमें बने हुए आयुष्मान कार्ड का वितरण होगा। और नए सफेद राशन कार्ड लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाएंगे। इसमें सभी गण मान्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी जनता का सहयोग करेंगे l कार्यक्रम संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह भी निरीक्षण भवन पर उपस्थित रहे। जिला कार्यालय पर वर्चुवल पी एम विश्वकर्मा सम्मान कार्यकम में प्रधानमंत्री के उद्बोधन के दौरान विधान परिषद सदस्य डॉक्टर प्रज्ञा त्रिपाठी नि वर्तमान जिला अध्यक्ष श्यामकरन टेकरीवाल अल्पसंख्यक राज्य मंत्री दानिश राजा जिला उपाध्यक्ष दीपक सत्या ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री नन्हेंलाल लोधी,गौरव वर्मा,जिला मंत्री हेमा निगम,सुनील श्रीवास्तव,डिंपल जैन जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्रा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष तौसीफ अहमद आईटी प्रमुख प्रमोद पांडे, सौरभ मिश्रा,अरुणेंद्र सिंह,अमित शर्मा,सतीश सिंह,प्रदुमन लोधी सहित तमाम कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे l

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

19 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

19 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago