सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
तहसील क्षेत्र के भलुअनी ब्लॉक सभागार में वर्तमान में चल रहे सदस्यता अभियान को लेकर, भाजपा की बैठक कराई गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष (प्रवासी)प्रेमचंद्र मिश्रा पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही रहे। मुख्य अतिथि के द्वारा बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को बताया गया कि वर्तमान में चल रहे महा सदस्यता अभियान को लेकर आप सभी को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सरकार के द्वारा चलाए जा रहे तमाम योजनाओं एवं उपलब्धियों को बताते हुए सदस्य बनाने हैं, अगर आप सभी को सदस्य बनाते समय ऑनलाइन दिक्कतें हो रही है तो पार्टी के द्वारा दिए गए सदस्य पत्र पर ऑफलाइन भी सदस्य बना सकते हैं। इस कार्यक्रम में पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री नीरज शाही,प्रवासी पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्रा,मंडल अध्यक्ष दीनबंधु सिंह,राम जोखन निषाद,प्रणव दुबे,जिला कार्य समिति सदस्य शत्रुघ्न सिंह विशेन,अश्वनी दीक्षित,ब्लॉक प्रमुख छट्टू यादव,जितेंद्र तिवारी,कामेश्वर तिवारी,दिनेश गुप्ता,प्रमोद सिंह,संजय मिश्रा,अजय राव,प्रदीप तिवारी आदि तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

9 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

17 hours ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

18 hours ago

ईवीएम प्रदर्शन केंद्र से मतदाताओं को मिलेगी मतदान प्रक्रिया की जानकारी

तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…

1 day ago