भाजपाइयों के साथ अन्य दलों के नेताओं ने रौनापार थाना का किया घेराव

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जनपद के सगड़ी तहसील के रौनापार थाने के मुख्य गेट पर भाजपा नेताओं के साथ अन्य दलों के नेताओं ने थाना का गेट जाम कर दिया । और धरना पर बैठे लोग थानाध्यक्ष पर आरोप लगा रहे थे कि रौनापार थाना अध्यक्ष हरैया ब्लाक, मंडल अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र पटेल को बिना कारण रात में गिरफ्तार कर उठा लाए और लाकप मे बंद कर दिया तथा दबाव पड़ने पर छोड़ भी दिया। किंतु जब धरना कर्मियों से मीडिया ने पूछा कि आखिर जब थानाध्यक्ष ने छोड़ दिया है, वीरेंद्र पटेल को तो धरना पर बैठने का कारण क्या है ? तो नेताओं का कहना था कि हम सच्चाई को सामने लाना चाहते हैं, बिना कारण थानाध्यक्ष किसी को गिरफ्तार करके किसी के मान सम्मान पर ठेस पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। जांच होनी चाहिए इसमें और थाने में दोषी लोगों के प्रति दण्डनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।
इस मौके पर सी ओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला के स्थान पर कोतवाल जीयनपुर पहुंचकर धरना पर बैठे लोगों से मांग पत्र लिया तथा भाजपा के हरैया मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पटेल को मगदर का लड्डू खिलाकर धरना समाप्त करवाया। तथा मीडिया के लोगों से पूछने पर उन्होंने बताया कि हम किसी भी सवाल का जवाब दे पाने में असमर्थ हैं क्यों कि जांच की जिम्मेदारी सी ओ सगड़ी के उपर है ।आज वह छुट्टी पर हैं जैसे ही वह आएंगे उनके हवाले यह मांग पत्र कर दिया जाएगा और साथ ही साथ जांच करके संबंधित कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

21 minutes ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

22 minutes ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

22 minutes ago

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

1 hour ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

1 hour ago