कांग्रेस में शामिल हुईं भाजपा नेता

पार्टी के महासचिव अजीत राय ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
अपने तमाम समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कर कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर पहुंची पूर्व प्रधान मंजुलता को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कांग्रेस का झण्डा प्रदान कर, उन्हें विधिवत कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराया। महासचिव अजीत राय ने सदस्यता शुल्क लेकर उन्हें सदस्यता की पावती प्रदान की। कांग्रेसियों ने फूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और कांग्रेस में शामिल होने पर उन्हें बधाइयां दी।
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत मंजुलता ने कहा मैं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर रही हूँ। राहुल गांधी ने साबित कर दिया है वही एकमात्र ऐसे नेता हैं, जो सर्व धर्म सर्व समाज के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम कर सकते हैं। और देश को एक नयी दिशा दे सकते हैं।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मंजुलता को बधाई देते हुए कहा कि, इनके कांग्रेस परिवार में शामिल होने से जनपद में कांग्रेस और मजबूत हुयी है। हमें आशा है कि मंजुलता कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुँचाते हुये पूरी निष्ठा और लगन से जनसेवा का कार्य करेंगी और जनहित के मुद्दों को लेकर अपने संघर्षों के दम पर समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिये हमेंशा तत्पर रहेगी। बधाई देने वालों में मुन्नू यादव, ओंकार पाण्डेय, अजीत राय, शीला भारती, शैलेन्द्र सिंह, शशिकान्त पाण्डेय, विनीत रंजन, आनंद राजभर, श्याम सिंह, अरूण चौबे, अमन सिंह, नबी सरवर आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

2 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

24 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago