सरकार को बदनाम कर रहे हैं उपनिबंधक – नागेद्र शुक्ला
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नौतनवां तहसील परिसर में बीते एक सप्ताह से अधिक 14 वें दिन उपनिबंधक के खिलाफ चल रहे क्रमिक अनशन ,धरना प्रदर्शन सद्बुद्धि यज्ञ पदयात्रा करने वाले आंदोलनकारी नागेंद्र शुक्ला एडवोकेट ने भ्रष्टाचार के विरोध में चल रहे आंदोलन में जहां कई अधिवक्ता संघ और राजनैतिक लोगों ने समर्थन दिया है, वहीं भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने अनशन स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार को बदनाम करने वाले लोग चाहे कोई भी कर्मचारी अधिकारी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही होगी। यह भाजपा की प्राथमिकता है।बताया जाता है कि नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट बीते दिनों से तरह-तरह के आंदोलन अपना कर अपना विरोध जाता रहे हैं।उनका कहना है कि उपनिबंधक के खिलाफ चल रहे चौदहवें दिन के आंदोलन मे अब तक कोई कार्यवाही न होना अधिकारियों की
मिली भगत साबित हो रही है। आखिर उपनिबंधक को हटाने में उच्चाधिकारी मूक दर्शक क्यो बने हुए हैं।यह क्षेत्र में चर्चा का विषय है।आखिर भ्रष्टाचारियों को कौन बचा रहा है यह सवालिया निशान लोगों में बना हुआ है।
इस दौरान रामकेश प्रजापति, दीन दयाल, राम मोहन भारद्वाज, अनिल शर्मा एडवोकेट, मुकेश तिवारी, अयोध्या विश्वकर्मा, आबिद अली, अनीश त्रिपाठी, सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी, रामलाल, सुधीर मद्धेशिया, अनुराग त्रिपाठी, गंगा प्रसाद मोर्या,अविनाश त्रिपाठी, बुधराम चौहान, संतराम यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगरौर चितौरा स्थित वृद्धा आश्रम परिसर में आज नशा उन्मूलन चौपाल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों — युवजन सभा, लोहिया वाहिनी,…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत रत्न प्राप्त पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर क्षेत्र के गांव अवा में विद्युत विभाग की लापरवाही से…
नौतनवां पुलिस की सतर्कता से टली संभावित दुर्घटना, 03 बड़ा गत्ता, 04 बोरे आतिशबाज़ी सामग्री…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। घोसी तहसील क्षेत्र स्थित पिड़वल मोड़ पर गुरुवार को पूर्व विधायक…