भाजपा ने सबका साथ व सबका विकास के नारे को चरितार्थ किया है -राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर स्थित आर.एल.एकेडमी पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने मीडियाकर्मियों के साथ चाय पर चर्चा किया।
उन्होंने बताया कि बहुत जल्द विधानसभा सलेमपुर की पूरी सड़के गढ्ढामुक्त हो जाएगी। सलेमपुर में बस स्टैंड बनाने की कार्यवाही पूरी की जा रही है।उन्होंने बताया कि सलेमपुर विधानसभा के विभिन्न तीर्थस्थानों का जीणोद्धार एवम सुंदरीकरण किया जाएगा जिसमे माँ चन्द्रिका देवी मंदिर नेमा, ऐतिहासिक भवानी मन्दिर उकीना, ब्रह्म स्थान पैकौली अहिरौली लाला सलेमपुर, रामजानकी कुटी पिंडी,रेवली ब्रह्म स्थान सलेमपुर,सन्त रविदास मंदिर सोहनाग शामिल है।
उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि आवास, शौचालय, शिक्षा, स्वास्थ और सुरक्षा के साथ-साथ गरीबों की समृद्धि के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।
सरकार ने गरीब,असहाय, मध्यम वर्ग से लेकर महिलाओं, युवतियों और दिव्यांगों के साथ सभी वर्ग के लोगों के लिए सबका साथ व सबका विकास के नारे को चरितार्थ किया है।
प्रेस क्लब जल्द बनकर होगा तैयार राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने नवनिर्माण प्रेस क्लब के निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाएगा जिससे पत्रकार बन्धुओ को सुविधा मिलेगी।
उक्त अवसर पर मीडियाकर्मियों के अलावा मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,सन्दीप श्रीवास्तव, अभिषेक जायसवाल,अवधेश यादव एवम अवधेश मद्देशिया मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

14 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

14 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

14 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

14 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

15 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

15 hours ago