उप मुख्यमंत्री बताये 6 साल पहले देवरिया के रिंग रोग का शिलान्यास किया था वो सड़क कहां बनी है
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने एक खास बातचीत मे कहा कि लोक सभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने शेष रह गया है। उधर इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस भी गठबंधन पर दोनों दलों की मुहर लग चुकी है और देवरिया सदर लोक सभा सीट कांग्रेस के खाते में गई है।
इस सम्बंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा से गठबंधन हो गया, जिसमें देवरिया सदर लोक सभा सीट कांग्रेस को मिली है । इस सीट पर कांग्रेस बहुत मजबूती के साथ लड़ेगी और जीतेगी। पिछले दस सालों में बीजेपी की डबल इंजन की सरकार में देवरिया जिले की उपेक्षा की गई है कोई काम नहीं हुआ है चीनी मिलें बन्द पड़ी है ।
यही उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या द्वारा ही 6 वर्ष पूर्व देवरिया रिंग रोड का शिलान्यास किया गया उसका कहीं पता नहीं है। नौकरी रोज़गार कारोबार शून्य रहा है। बीजेपी सिर्फ लोगों को भटका के भरमा के भय दिखा के सत्ता में आना चाहती है ,जिसे जनता ने पहचान लिया है। इस बार देवरिया में बीजेपी की ज़मानत ज़ब्त होगी
गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…