किसानों को गुमराह कर रही भाजपा सरकार- विजय रावत।

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सर्किल रेट बताए बिना किसानों को नोटिस भेज रही भाजपा सरकार।
आज बरहज बाईपास पर रामजनकी मार्ग चौड़ीकरण को लेकर किसानों की जमीन अधिग्रहण करने व किसानों के जमीन का सर्किल रेट न बताए जाने को लेकर बरहज बाईपास पर बैठक कर सांकेतिक प्रदर्शन किया इस दौरान विजय रावत व किसान सुरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों को गुमराह कर रही है और राष्ट्रीय रामजंकी राजमार्ग चौड़ीकरण के नाम पर किसानों को नोटिस दिए जा रहे हैं लेकिन सर्किल रेट नही बताया जा रहा है जिसको लेकर किसानों में आक्रोश उत्पन है सरकार किसानों को सही सर्किल रेट न बता कर धोखा देने का काम कर रही है हम चाहते हैं कि किसानों की जमीन का सही रेट बताया जाए तब जाके जमीन अधिग्रहण किया जाय नही तो हम किसान नौजवानों आंदोलन के लिए बाध्य होंगे किसान अभिमन्यु ने कहा कि किसानों की जमीन अधिग्रहण करने के लिए भाजपा सरकार द्धारा आय दिन नोटिस और कागज मांगे जा रहे हैं लेकिन यह नही बताया जा रहा है कि हमारी जमीन किस सर्किल रेट से सरकार ले रही है अगर सरकार सही रेट नही बताई तो हम किसान नौजवानों आगे की जो भी लड़ाई हो लड़ने का काम करेंगे इस लिए हम सरकार से चाहते हैं की हमारी जमीन अधिग्रहण से पहले जमीन का सर्किल रेट किसानों को सही सही बताए जिससे किसानों में आक्रोश न पैदा हो इस दौरान मुख्य रूप से सुरेंद्र वीरेंद्र यादव अरविंद पाण्डेय अमित कुमार विकाश यादव सुशीला देवी निर्मला देवी पारस नाथ यादव ए जम्मूदीन कमलेश सिंह अमित सिंह गोपीनाथआदि लोग मौजूद रहे।।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

3 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago