गौ गुंडों को संरक्षण दे रही है भाजपा सरकार- किसान सभा

किसान सभा ने हत्यारों को गिरफ्तार करने का मांग किया

रायपुर /छत्तीसगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने कहा है कि पूरे देश में भाजपा शासित राज्यों की तरह, छत्तीसगढ़ में भी भाजपा सरकार के संरक्षण में और हिंदू सांप्रदायिक संगठनों की अगुआई में बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यकों के जीवन और उनकी आजीविका पर हमले हो रहे हैं और हमलावरों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
यह आरोप छत्तीसगढ़ किसान सभा की राज्य समिति बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में लगाया गया है। बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी बादल सरोज भी उपस्थित थे।
बैठक के बाद किसान सभा के राज्य अध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर और सचिव कपिल पैकरा ने पिछले माह रायपुर के निकट आरंग में उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले के तीन पशु व्यापारियों की हिंदू सांप्रदायिक संगठनों के सदस्यों द्वारा पीछा किए जाने और उनकी हत्या करने की घटना की तीखी निंदा की। उन्होंने कहा कि इस घटना को मॉब लिंचिंग का रूप देने की कोशिश की गई है, जबकि यह सुनियोजित हत्या की स्पष्ट वारदात है। इस घटना की जांच पड़ताल के लिए बनी जंबो एसआईटी के निष्कर्ष अभी तक सार्वजनिक नहीं किए गए है और इस कांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने में भाजपा सरकार की कोई रुचि नहीं है।
किसान सभा ने भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के इस बयान की भी तीखी आलोचना की है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की हत्या नहीं की गई है और उन्होंने आत्महत्या की है। किसान सभा नेताओं ने कहा है कि इस बयान के बाद अब एसआईटी के निष्कर्ष क्या होंगा, यह स्पष्ट है। यह बयान गौ गुंडों को बचाने के लिए दिया गया है और हत्यारों को राजनैतिक संरक्षण दिए जाने का स्पष्ट प्रमाण है। इस देश के नागरिकों की जान-माल और उनकी आजीविका की रक्षा करने के बजाय गौ गुंडों को संरक्षण देना कानून और संविधान का स्पष्ट उल्लंघन है।
किसान सभा ने कहा है कि भाजपा सरकार स्पष्ट करें कि किस कानून के तहत प्रदेश में मवेशियों का, विशेषकर भैंसों का, व्यापार प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्ता में आने के बाद अपने जनाधार को बनाए रखने के लिए भाजपा नफरत की राजनीति को बढ़ावा दे रही है, जिससे सांप्रदायिक तनाव बढ़ रहा है। यह घृणित कांड उसी का नतीजा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

5 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

6 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

6 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

6 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

9 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

9 hours ago