भाजपा सरकार नौजवानों के साथ धोखा कर रही है

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विधानसभा पथरदेवा के नगर पंचायत हेतिमपुर मठिया में पीडीए जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के पूर्व मंत्री ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार नौजवानों के साथ धोखा कर रही है।सरकारी नौकरी देने के बजाय गुजरात के ठेकेदारों के माध्यम से आउटसोर्सिंग की नौकरी दे रही है।जो इंसान के लिए सिर्फ जिंदा रहने की व्यवस्था है।इससे आम आदमी अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है।श्री त्रिपाठी ने कहा कि आगामी 2027 में जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें।कि सपा की सरकार बने और महिलाओं को 2000 महीना समाजवादी पेंशन मिले, शादी अनुदान मिले, नौजवानों को सरकारी नौकरी मिले, महंगाई पर नियंत्रण हो सके ,रसोई गैस सस्ता हो सके और भाजपा सरकार द्वारा बंद किया गया चीनी और मिट्टी का तेल भी शुरू हो सके।साथ ही 300 यूनिट फ्री बिजली हर घर को मिल सके।
वही समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य कमलेश पांडेय ने कहा कि भाजपा की सरकार महिलाओं और कमजोर वर्ग की दुश्मन है।उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में अखिलेश यादव ने 55 लाख गरीब महिलाओं को जाति धर्म से ऊपर उठकर₹6000 सालाना पेंशन देने का काम किया था।कि महिलाएं किसी पर आश्रित ना रहे और आगे आने वाले सरकार में₹12000 देने की घोषणा किया था।कमजोर वर्ग के लोगों के लिए तमाम तरह की सुविधा सपा सरकार ने दिया था।लेकिन भाजपा सरकार बनते ही महिलाओं को मिलने वाला ₹6000 समाजवादी पेंशन खत्म कर दिया।महंगाई ईतना बढ़ा दिया कि कमजोर वर्ग की कमर टूट गई है lकार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष फखरुद्दीन खान एवं संचालन भगवती मिश्रा ने किया l
बैठक को मुख्य रूप से बैजनाथ मिश्रा,धर्मवीर गुप्ता सुभाष पाठक,संजय कुमार मल्ल,राकेश राय,महाजन सिंह पटेल,मारकंडेय सिंह पटेल, प्रभात यादव,विनय गौड़,रिखई गौड़ जितेंद्र सिंह राज किशोर सिंह,शाकिर अली,धर्मेंद्र मणि त्रिपाठी,फरिंदर तिवारी,संकटा प्रसाद चतुर्वेदी,जितेंद्र कनौजिया,अरविंद यादव, अयोध्या सिंह,छेदी सिंह, प्रहलाद निषाद,जयश्री सिंह आदि ने संबोधित किया l

rkpnews@desk

Recent Posts

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

2 minutes ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

7 minutes ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

12 minutes ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

21 minutes ago

सर्राफा दुकानों को निशाना बनाने वाला अंतर्जनपदीय महिला चोर गिरोह धरा गया

ग्राहक बनकर दुकानदार को उलझाती थी महिलाएं, साथी मिनटों में समेट लेते थे सोने के…

2 hours ago

कुकरी, बेकरी और पाक-कला का मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण

18 अगस्त से शुरू होगा एक माह का निःशुल्क प्रशिक्षण , स्वरोजगार के  इच्छुक युवाओं…

2 hours ago