जनविरोधी है भाजपा सरकार – रणवीर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक संगठन के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में दीवानी कचहरी रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आहूत की गयी। बैठक में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, भ्र्ष्टाचार, बिजली संकट, खराब कानून व्यवस्था, किसानों की समस्याओं , सूखा, खाद की कमी, गन्ना मूल्य बकाया आदि मुद्दों को लेकर वक्ताओं ने भाजपा सरकार की जमकर आलोचना करते हुए उसे जनविरोधी करार दिया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए सयुस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा जनता के बुनियादी मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी से भागती है। अपनी सरकार के भ्र्ष्टाचार को छिपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाती है। भाजपा को प्रदेश के विकास से कोई मतलब नही है। प्रदेश की जनता भयंकर गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से परेशान है,भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पूरी तरह विफल साबित हुयी है। प्रदेश में अपराधी बेखौफ है। लूट, हत्या,अपहरण,की घटनाओं की बाढ़ आ गयी है। सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा अराजकता फैला रही है। भाजपा को किसानों की समस्याओं से कोई लेना-देना नही है। प्रदेश का किसान महँगी बिजली, सूखा व खाद की कमी से परेशान है। प्रदेश की बीजेपी सरकार किसानों के गन्ना मूल्य बकाये का भुगतान करने में कोई दिलचस्पी नही ले रही है। जिससे किसान भुखमरी के कगार पर खड़ा है। बीजेपी के केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने जनता को गुमराह करने के अलावा कोई कार्य नही किया है। 2024 के चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। बैठक में शिवनाथ यादव, वीरेंद्र कुमार, इमरान लारी, दिलीप गिरी, सूरज कुशवाहा, सन्नी प्रभात, अली आजम शेख, वीरेंद्र प्रताप शाही, शुभम वर्मा, विनोद शर्मा, रामबृक्ष राजभर, अमरनाथ ‘अमर’, गुड्डू, जितेश, दीपू, आदि मुख्य रूप से रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

डिजिटल मार्केटिंग से पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…

21 minutes ago

मूलांक 1 से 9: आज कौन सा अंक बदलेगा आपकी किस्मत?

🔮 आज का मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 की संपूर्ण जानकारी आज की तिथि…

29 minutes ago

कुसुम योजना से बदलेगी खेती की तस्वीर, किसान दिवस में बड़ा ऐलान

औरैया किसान दिवस में सिंचाई और सोलर पम्प योजना पर प्रशासन की बड़ी पहल, किसानों…

1 hour ago

जानिए 19 फरवरी को जन्मे वो नाम जिन्होंने दुनिया बदली

📌 19 फरवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व: इतिहास, विज्ञान, राजनीति और कला के चमकते सितारे…

1 hour ago

आज के दिन इतिहास में: 19 फरवरी की अनसुनी घटनाएँ

19 फरवरी का इतिहास: आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ, प्रसिद्ध व्यक्तित्व और ऐतिहासिक मोड़ 🕰️ आज…

1 hour ago