देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने संगठन के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के बसियवा स्थित जिला कार्यालय में बैठक कर भाजपा सरकार में व्याप्त महंगाई, भ्र्ष्टाचार, खराब कानून व्यवस्था, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं किसानों की समस्याओ के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार को दोषी ठहराया।
बैठक को संबोधित करते हुए सयुस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में महँगाई आसमान छू रही है। भाजपा सरकार जनता की जेब पर डाका डालने का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई से जनता त्रस्त हो चुकी है। देश व प्रदेश की डबल इंजन सरकार में बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुच चुकी है। सरकार के पास बेरोजगार युवाओं के रोजगार की कोई कार्य योजना नही है। सभी तहसील व थानों में भ्रस्टाचार चरम पर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी हैं। आये दिन हत्याओ, बालात्कार, लूट, छेड़खानी, आदि की घटनाएं की बाढ़ आ चुकी है। महिलाएं सुरक्षित नही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए है। भाजपा सरकार में किसानों की सुधी लेने वाला कोई नही है। भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नही है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखायेगी।
बैठक को संबोधित करने वालो में सयुस के प्रदेश सचिव हरिओम ‘लाला’, शिवनाथ, एहतेशाम खान ‘विराट’, अमरनाथ ‘अमर’, सूरज यादव, संजीव, दयाशंकर यादव, इमरान लारी, जयराम यादव, आरिफ अंसारी, गुड्डू यादव, हरिकेवल, वीरेंद्र यादव, सन्नी प्रभात, यशवंत यादव, शाकिर अली, दिलीप गिरी, अंकित,अभिषेक यादव,आदि रहे।
इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…
संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के जोगिया स्थित एचपी गैस एजेंसी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) सपा कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के अजयपुरा गांव में श्रीरुद्र शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। इसमें…