बरहज-देवरिया(राष्ट्र की परम्परा / RKP NEWS )
गुरुवार को अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के अध्यक्ष रामविलास प्रजापति ने कहा कि भाजपा कुम्हांर,प्रजापति,भर,राजभर,विन्द,मल्लाह आदि अठारह ओबीसी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं देना चाहती है।यही कारण है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने पूर्व की राज्य सरकारों द्वारा इस संदर्भ मे जारी की गयी अधिसूचनाओं को रद्द कर दिया।
ज्ञातव्य है कि पूर्व की मुलायम, अखिलेश व योगी की सरकारों ने इन जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा दिया था और इन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने को कहा था।
प्रजापति ने कहा की यह मामला विगत कई वर्षो से चल रहा था जबकि नौ वर्षों से केन्द्र मे भाजपा की बहुमत की सरकार है और संसद मे भी भाजपा का बहुमत है।उन्होंने कहा कि इन जातियों के प्रति भाजपा की नीयत खराब है।यदि भाजपा चाहती तो चौबीस घण्टे में इन जातियों को अनुसूचित जाति की सूची मे शामिल कर इन्हें अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी कर दी होती जैसा कि सवर्ण जातियों के संदर्भ मे किया गया ।प्रजापति ने कहा कि भाजपा सरकार ने इन जातियों के हकों के साथ खिलवाड किया है इसलिए ये सभी अठारह जातियां चौबीस के चुनाव मे भाजपा को सबक सिखायेंगी।
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…