संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने खलीलाबाद नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर चल रहे एसआईआर अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने एग्रो कॉलोनी स्थित बूथ नंबर 383, 384, 385 व 386 तथा फैज-ए-आम स्कूल के बूथ नंबर 360, 361, 362 व 363 पर जाकर अभियान की प्रगति देखी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा पार्टी के बूथ लेवल एजेंट को निर्देशों दिया। उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने तथा छूटे हुए लोगों तक पहुंचकर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
श्री मिश्रा ने कहा कि एसआईऑर अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए प्रत्येक बूथ पर कार्य समयबद्ध और शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की।
AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…
Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…
गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…
उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…