Categories: Uncategorized

आयोजित हुआ भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन

विधायक सरोज सोनकर ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार, गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा तहसील के मिहींपुरवा बाजार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बलहा विधान सभा क्षेत्र के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे। नगर पंचायत मिहींपुरवा के मधुर मिलन पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ बलहा विधायक सरोज सोनकर, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा राम किशोर गुप्ता, एवं भाजपा जिला मंत्री वीरचन्द वर्मा की ओर से संयुक्त रूप से पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर राम किशोर गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के जनहित एवं विकास कार्यों और पार्टी में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत ही पार्टी की असली ताकत है।
कार्यक्रम में विधायक सरोज सोनकर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हमारे कार्यकर्ता ही हमारी असली पहचान हैं। पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का काम यही कार्यकर्ता करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राष्ट्रहित में बेहतरीन कार्य कर रही है।विधायक प्रतिनिधि अलोक जिंदल ने कहा कि भाजपा एक परिवार की तरह है, और हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्थन से ही बलहा क्षेत्र से सरोज सोनकर को ऐतिहासिक मतों से विजय प्राप्त हुई। विधायक के प्रयासों से मिहींपुरवा तहसील में 100 से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ है कई सड़कों का चौड़ीकरण भी किया गया है। इसके अतिरिक्त कई वन ग्रामों को राजस्व ग्राम का दर्जा दिलाया गया है और मिहींपुरवा को नगर पंचायत का दर्जा भी प्राप्त हुआ है।इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक रामादल मौर्य, जिला अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राम नरेश पासवान, मंडल अध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष मोतीलाल निषाद, प्रधान सुजौंली राजेश गुप्ता, कमलेश गौतम, मंडल अध्यक्ष धनीराम लोधी, मंडल अध्यक्षसंजय मौर्य चफरिया, प्रधान गंगापुर रमेश मौर्य, पुत्तन लाल वर्मा गिरधरपुर, राज कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जोश और उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों के लिए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

5 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

5 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

5 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

8 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

8 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

8 hours ago