एस ए प्राइवेट आईटीआई में वितरित किया गया टैबलेट

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के जमालपुर मोहल्ले में स्थित एस ए प्राइवेट आईटीआई के प्रांगण में टेबलेट वितरण किया गया। जिसके तहत आईटीआई विद्यालय के कुल 82 बच्चों को टैबलेट दिया गया। मुख्य अतिथि छोटू प्रसाद प्रांतीय परिषद सदस्य भाजपा उत्तर प्रदेश ने युवाओं के सशक्तिकरण के लिए मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने बच्चों से टैबलेट के सदुपयोग का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री देश के भविष्य को आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस करने की जो योजना चलाई है, उस योजना का लाभ देश के सभी नौजवानों को दिया जा रहा है। आईटीआई विद्यालय के बच्चे टैबलेट पाकर काफी प्रसन्न हुए। मुख्य अतिथि ने आधुनिक समय में तकनीकी शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया, उन्होंने बताया कि कैसे तकनीकी ज्ञान से छात्रों को भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। उन्होंने सरकार के विभिन्न उपलब्धियां एवं योजनाओं के बारे में बच्चों को बताया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राजकुमार मद्धेशिया सभासद, रामशरण चौहान भाजपा नेता, निर्मल चौहान, फिरोज अहमद, बब्बन यादव जियुत बन्धन यादव, सत्यप्रकाश ओझा, शशिकांत भातरी, मोहमद अमान, समेत आईटीआई विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक फिरोज अहमद ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago