भगवान सहस्त्रबाहु का जन्मोत्सव एवं सरदार पटेल की मनाई गई जयंती

समाजसेवियों ने सरदार पटेल की जयंती व भगवान सहस्त्रबाहु को अर्पित किया श्रद्धा सुमन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सरदार पटेल की जयंती और भगवान सहस्त्रबाहु का जनमोत्सव समाजसेवियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया। 31अक्टूबर को भगवान सहस्रबाहु जन्मोत्सव व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती के उपलक्ष्य में समाजसेवी सूर्य प्रताप जायसवाल, समाजसेवी विकास जायसवाल “धोनी” राहुल जायसवाल,अशोक जायसवाल, अमरेंद्र जायसवाल द्वारा एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत राजेश जायसवाल, प्रमुख व्यावसायी प्रमोद सिंह जादौन व डॉ. अनीता जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सूर्य प्रताप जायसवाल ने बताया कि भगवान सहस्रबाहु ने जो सामाजिक समानता की शुरुआत अपने राज्य में की थी,हम सभी को उनके मार्ग पर चलना चाहिए।समाजसेवी विकास जायसवाल “धोनी”ने बताया लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के स्वतंत्र भारत के एकीकरण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे महापुरुषों को हम सदैव अपने दिलों में जिंदा रखेंगे। कार्यक्रम में सदर विधायक प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, दिलीप जायसवाल,पवन जायसवाल,निरंकार जायसवाल, आकर्ष जायसवाल , युवा नेता आयुष जायसवाल , करन जायसवाल,डॉ अभिलाषा वर्मा,उर्मिला शुक्ला,रोहित सिंह, गरिमा सिंह, शशि जायसवाल, अनुज मिश्रा, राज कुमार, सहित काफी संख्या में समाज सेवी तथा जायसवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

4 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

15 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

15 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

15 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

16 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

16 hours ago