गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई गई

पीजी कॉलेज में पीएसी के जवानों ने भी दी श्रद्धांजलि

महाराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा) जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज महराजगंज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती समारोह पूर्वक बनाई गई। कार्यक्रम मे सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र, महाविद्यालय के शिक्षकों, पीएसी के जवानों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको द्वारा परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया l
प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में राष्ट्रपिता गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा की और भारत की आजादी की लड़ाई में गांधी के योगदानों को महत्वपूर्ण बताते हुए छात्रों से उनके आदर्शों पर चलने की अपील किया ।
नेशनल कैडेट कोर प्रभारी डॉ राजू शर्मा एनएसएस प्रभारी डॉ नंदिता मिश्रा ने गांधी के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की । उपस्थित शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी पूर्ण जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। मेरा जीवन ही मेरा संदेश है के माध्यम से महात्मा गांधी ने पूरे देश को सत्य अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए कर्म करने का संदेश दिया। छात्र- छात्राओं एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान डॉ शैलेंद्र उपाध्याय, डॉ मिथिलेश कुमार ,विजय शंकर सिंह ,श्रवण पटेल ,सिद्धार्थ नाथ शुक्ला ,डॉ शांति शरण मिश्र ,संतोष राव, सुनील त्रिपाठी, पीयूष यादव, आकाश विश्वकर्मा, आफताब खान सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र
-छात्राएं उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

4 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

15 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

15 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

15 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

16 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

16 hours ago