एक साथ मनाई गई भारत के दो महान विभूतियों की जयंती

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं जय जवान जय किसान का नारा देने वाले भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉक्टर अजय मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई,जिसमें छात्र- छात्राओं ने बढ़कर हिस्सा लिया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को छात्र-छात्राओं में स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पर बल दिया गया ।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ अजय मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा, कि हम गांधी एवं शास्त्री जी के सादा जीवन एवं उच्च विचार सिद्धांत का अनुशरण कर अपने जीवन की समस्याओ को कम कर सकते हैं।उन्होने कहा, कि गांधी जी ने राम-राज्य तथा अंत्योदय की बात कर राज्य को कल्याणकारी मार्ग का अनुसरण करने का निर्देश दिया। श्री अनिल कुमार मिश्र ने कहा,कि गांधी जी ने अधिकतम उत्पादन और अधिकतम उपभोग की संस्कृति का विरोध कर टिकाऊ विकास की बात की। चीफ एन सी सी आफिसर डा राजेश मिश्र के कुशल निर्देशन में कैडेट्स के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी।डा. राजेश मिश्र ने कहा, कि गांधी जी का न्यास सिद्धांत उच्चतम तथा अंतिम व्यक्ति को हृदय के स्तर पर जोड़कर पूंजी को कल्याण में बदलने का सिद्धांत है। कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक श्री रमाशंकर चौरसिया रहे।छात्र-छात्राओ में,प्रणव पाठक, विकास कुमार गुप्ता,अर्पित कुमार,सलोनी मिश्रा,आदि अपने विचार रखें।उक्त अवसर पर मेजर बीडी पांडेय,डॉ अरविंद कुमार शुक्ल,डॉ शिवधारी प्रसाद,अखिलेश कुमार पांडेय, संजयानंद पांडेय,अजय कुमार पांडेय,संजीव कुमार पाठक,सुमन सिंह,अविनाश कुमार बरनवाल,गुलाब चन्द्र चौरसिया ,संतोष कुमार राय,आदित्य त्रिपाठी,पुरा छात्र यशवन्त मणि त्रिपाठी, प्रवक्ता भौतिकी
आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

3 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

4 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

4 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

5 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

5 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

5 hours ago