समारोह पूर्वक मनायी गई बिरसा मुण्डा की जयन्ती

जनजातीय बालिकाओं के हुनर की हुई प्रशंसा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनजाति समुदाय के भगवान के रूप में पूजित महान सेनानी बिरसा मुण्डा की जयन्ती के अवसर पर विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ब्लाक मिहींपुरवा के जनजाति बाहुल्य ग्राम बलई गांव, सोहनी एवं अन्य ग्रामों के निवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया, कार्यक्रम में जनजाति समुदाय के कलाकारों द्वारा अपनी पारम्परिक वेशभूषा में थारू नृत्य एवं डान्स के साथ ही जनजाति से सम्बन्धित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम में जनजाति के कलाकारों प्रिया राना, प्रियंका राना, उर्मिला राना, अंशिका राना, गायत्री राना, दिपना राना, बिन्दुराना, साधना राना, शिवांशी राना, मीना राना, संगीता राना, लाजवती राना आदि जनजाति के कलाकारों की सराहनीय प्रस्तुति पर डीएम मोनिका रानी ने कलाकारों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए पुरस्कृत किया गया तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया, कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने तथा जनजाति समुदाय के लोगो के उत्थान हेतु प्रयास करने वाली संस्था वेलफेयर मिशन फॉर लेबर एण्ड अनइम्पलायड यूथ्स (सदभावना) के अध्यक्ष योगेन्द्र मणि त्रिपाठी के प्रयासों की सराहना की गई।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्ता, खण्ड विकास अधिकारी मिहीपुरवा अजीत सिंह के साथ ही जनपद के समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा जनजाति बाहुल्य ग्रामों के ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

3 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

7 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

8 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

9 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

9 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

9 hours ago