प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु लाभार्थियों का बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण अब कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार द्वारा जारी विभिन्न मंत्रालय के अधीन जारी होने वाली प्री व पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति अब बिना बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण के जारी नहीं की जाएगी।
अब छात्रवृत्ति जारी करने के लिए भारत सरकार ने देश व प्रदेश के समस्त जिला नोडल अधिकारियों समेत विश्वविद्यालय, स्कूल- कालेजों समेत विभिन्न संस्थानों के नोडल अधिकारियों के साथ- साथ संबन्धित विद्यार्थियों के भी बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण कराये जाने हेतु निर्देशित किया जा चुका है।
उपरोक्त कार्य संपादित करने हेतु भारत सरकार के सूचना और तकनीकी मंत्रालय की सहयोगी संस्था सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित कॉमन सर्विस केन्द्रों का सहयोग लिया जा रहा है।
अब आगे की कार्रवाई को सीएससी द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर संचालक वीएलई ही अमलीजामा पहनाने के क्रम में अपने स्थानीय स्कूल, कालेज व विश्वविद्यालय में दस्तक देते हुए विद्यार्थियों के बायोमीट्रिक कैप्चर करेगें।
सीएससी जिला प्रबन्धक आदर्श ओझा अनुसार सबसे पहले अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधीन मिलने वाले छात्रवृत्ति प्राप्त विद्यार्थियों के बायोमीट्रिक लिए जाएंगे। जनपद देवरिया में विद्यार्थियों के बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण का कार्य 10अगस्त 2023 से शुरू हो चुका है।
सरकार द्वारा देश में छात्रवृत्ति योजनाओं में पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार मुक्त क्रियान्वयन हेतु बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण प्रणाली को प्रयोग मे लाये जाने का निर्णय लिया गया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

7 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

8 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

9 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

10 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

10 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

10 hours ago