सरकारी बस की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव चौराहे पर शुक्रवार की सुबह सरकारी बस की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार सहित दूसरी महिला बुरी तरह से घायल हो गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली के पल्हना रायपुर गांव निवासी शुभम शुक्रवार की सुबह अपनी बड़ी मां महारानी देवी 40 व चाची गीता देवी 35 को बाइक पर बैठा कर मऊ जिले के मोहम्मदाबाद किसी मरीज को देखने के लिए जा रहा था, अभी वह सठियांव चौराहे पर ही पहुंचा था कि पीछे से जा रहे रोडवेज बस ने बाइक में धक्का मार दिया। जिससे शुभम बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा और बाइक पर बैठी उसकी बड़ी मां महारानी देवी व चाची गीता देवी बस की चपेट में आ गई। महारानी देवी तो पहिए के नीचे आ गई थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गीता देवी को भी चोट आई है। बाइक समेत गिर जाने से शुभम भी चोटिल हुआ है। सूचना पर पहुंची मुबारकपुर थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा वहीं मृतका के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजवा दिया। मृतका एक पुत्र की मां थी। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर दुर्घटना करने वाली सरकारी बस चालक बस को लेकर फरार हो गया, जिसे मुबारकपुर की पुलिस ने मोहम्मदाबाद पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मुहम्मदाबाद पुलिस पहले से एलर्ट होगई जैसे ही सरकारी बस मुहम्मदाबाद पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान मऊ: स्कूलों में बच्चों

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)देश को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति से मुक्त करने के उद्देश्य से…

27 minutes ago

मृतक के परिजनों की मांगो को लेकर सपाइयो ने एस डी एम को सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बुधवार को सैकड़ो की संख्या मे सपा कार्यकर्ताओ ने आमजनमानस के साथ सपा…

36 minutes ago

मिशन शक्ति फेज-5.0 देवरिया: स्कूलों से बाजार तक महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)मिशन शक्ति फेज-5.0 देवरिया के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और…

39 minutes ago

कुशीनगर सदर तहसील में महिला जनसुनवाई, 40 मामलों की हुई सुनवाई

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश…

44 minutes ago

मऊ में इंसानियत शर्मसार: बहू ने आशिकों से कराई ससुर की हत्या, पुलिस ने अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

मऊ( राष्ट्र की परम्परा )जनपद मऊ से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला…

51 minutes ago

औरैया में 31 मार्च तक चलेगा राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान, हजारों मामलों के निस्तारण का लक्ष्य

औरैया।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद न्यायालय औरैया में माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली एवं माननीय उच्च न्यायालय,…

55 minutes ago