महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भिटौली में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक आभूषण की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने दुकान में घुसकर व्यापारी के बेटे को कट्टे की बट से मारा और कट्टा तानकर तिजोरी से दो किलो चांदी समेत लाखों के गहने लूट लिए।घटना के बाद तीनों बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त समाचार के अनुसार भिटौली क्षेत्र के सर्राफा व्यवसायी रूद्रापुर निवासी रतन लाल की राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 730 पर बड़ौदा यूपी बैंक भिटौली के पास अभिषेक ज्वेलर्स नाम की आभूषण की दुकान है। रविवार को वह अपने मकान का निर्माण कार्य करा रहे थे। जबकि बेटा अभिषेक दुकान संभाल रहा था। दोपहर एक बजे एक बदमाश दुकान में घुसा और अभिषेक से सोने की चेन दिखाने को कहा।अभिषेक जैसे ही चेन के लिए मुड़ा, तो उसी बीच एक और बदमाश दुकान में पहुंच गया और उसके सिर पर कट्टे की बट से प्रहार करते हुए कट्टा सटा दिया। इस दौरान बदमाश से अभिषेक की हाथापाई होने लगी, जबकि दूसरा बदमाश मौका देख तिजोरी से डिब्बे में रखा दो किलो चांदी और अन्य आभूषण निकाल लिया। एक बदमाश बाहर बाइक पर रखवाली कर रहा था। इसके बाद तीनों एक बाइक पर सवार होकर महराजगंज की तरफ भाग गए। हाथापाई के दौरान व्यवसायी ने बदमाश से पिस्टल छीन लिया। इस दौरान तीन मैगजीन भी बरामद हुए। घटना की जानकारी होने पर आनन-फानन में पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने मौके का जायजा लिया और सर्राफा व्यापारी से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…
मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…