ब्राह्मणों की एकजुटता से होगा समाज का उत्थान- अजीत

परशुराम जयंती पर उमड़ा विप्र समाज, मंदिर परिसर जय श्री परशुराम के जयकारों से गूंजा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। भगवान विष्णु के छठे अवतार और अन्याय के खिलाफ शस्त्र उठाने वाले महर्षि परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया के अवसर पर कोपागंज स्थित प्राचीन गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में रविवार को भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में भारी संख्या में विप्र समाज के लोगों की उपस्थिति रही, और मंदिर परिसर भक्ति, संस्कृति व एकता के भाव से गुंजायमान हो उठा।मुख्य अतिथि बीएसएस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजीत पांडेय, पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय, आद्याशंकर मिश्रा, अरविंद पांडेय समेत अन्य विशिष्टजनों ने महर्षि परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पांडेय ने कहा आज ब्राह्मण समाज की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। हम परशुराम के वंशज होते हुए भी अपने कर्तव्यों और अस्तित्व को विस्मृत कर बैठे हैं। अब समय है एकजुट होने का, ब्राह्मण समाज को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सामाजिकता के मार्ग पर अग्रसर करने का।”प्रदेश अध्यक्ष अजीत पांडेय ने कहा कि “एकता में ही अपार शक्ति है। महर्षि परशुराम ने सदैव शोषित और पीड़ित वर्ग के उत्थान का कार्य किया। आज हमें भी उसी मार्ग का अनुसरण करना होगा। ब्राह्मण समाज की राष्ट्र धर्म के प्रति निष्ठा को रेखांकित करते हुए ज्ञानीश शुक्ला ने कहा, “हमारा समाज सदैव राष्ट्र के उत्थान में अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा से निभाता आया है।”ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Karan Pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

3 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

3 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

3 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

4 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

5 days ago