पटना में बाइक सवार अपराधियों का तांडव: युवक को मारी गोली, हालत नाजुक

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवरगंज मोरचा पर गुरुवार की देर रात अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। मोहल्ला में घर के समीप टहल रहे एक युवक को बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना में युवक को गर्दन और कंधे पर दो गोलियां लगी हैं। गोली चलने की आवाज सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी वन राजकिशोर सिंह और आलमगंज थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया गया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि मामला आपसी रंजिश का हो सकता है। जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने रात में गश्त बढ़ाने और मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

30 minutes ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

2 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

2 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

3 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

3 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

4 hours ago