कार से टकराकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती, हालत नाजुक

कर्नलगंज, गोण्डा ।(राष्ट्र की परम्परा) स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित बस स्टॉप कर्नलगंज चौराहे के पास गुरुवार को दोपहर बाद तेज रफ्तार से जा रहा बाइक सवार चौराहे पर मुड़ रही कार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत बस स्टॉप चौराहे के पास की है, जहाँ दुर्घटना उस समय हुई जब बस स्टॉप चौराहे पर परसपुर रोड की तरफ मुड़ रही कार से गोंडा की तरफ से आ रहा बाइक सवार टकराकर कार के बीच आ गया। गनीमत इतनी थी कि कार चालक ने कार आगे नहीं बढ़ाई अन्यथा मौके पर अनहोनी हो सकती थी। चौराहे पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिस जवानों व अन्य लोगों ने कार को ऊपर उठाकर बाइक सवार को बाहर निकाला। इसी दौरान चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहाँ समाचार मिलने तक उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

2 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

3 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

4 hours ago

धर्म परिवर्तन और एससी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: संवैधानिक संतुलन या सामाजिक विवाद?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला केवल एक कानूनी व्याख्या नहीं, बल्कि भारतीय संविधान की मूल भावना,ऐतिहासिक…

4 hours ago

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

12 hours ago