बाइक कि चपेट में आने से युवक की मौत व बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल

करनैलगंज/गोंड़ा (राष्ट्र की परम्परा)। मार्ग दुर्घटना में एक 24 वर्षीय युवक कि मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना करनैलगंज परसपुर मार्ग स्थित बबुरास चौराहे के पास की है। ग्राम बबुरास के मजरा भया पुरवा निवासी
आमिर 24 गांव के अन्य युवकों के साथ पैदल मरीमाता मंदिर पर धार्मिक कार्यक्रम देखने जा रहा था। अभी वह बबुरास चौराहा पहुंचने ही वाला था कि परसपुर कि तरफ से आ रही बाइक कि चपेट में आकर अमीर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बाइक सवार युवक भी घायल हो गया दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्स्क ने अमीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं ग्राम बलमत्थर निवासी बाइक सवार चंदन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहम्मद मुदस्सिर ने बताया कि आमिर को मृत अवस्था में लाया गया था। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चंदन सिंह को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

5 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

23 hours ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

1 day ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago