बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) भारत नेपाल सीमा पर स्थित नेपाली जमुना पुलिस चेक पोस्ट के निकट एक माल वाहक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नेपालगंज नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाका पुलिस कार्यालय ने ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है, मालवाहक टेलर ट्रक संख्या पी.बी. 05 ए.क्यू. 9949 भारत से सामान लेकर आया था, और रुपईडीहा से नेपालगंज जा रहा था तभी नेपाली जमुनहा पुलिस चेक पोस्ट के निकट नेपाली कस्टम कार्यालय के आगे बाइक सवार यासिर अली अंसारी 19 वर्षीय निवासी बांके जिले के नेपालगंज वार्ड नंबर 16 जैसपुर जैसे कस्टम कार्यालय से आगे निकला वैसे उक्त टेलर ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको पुलिस व ग्रामीणों की मदद से नेपालगंज नर्सिंग होम पहुंचा कर भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…
वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…
16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…
तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…
फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…
सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…