आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)l गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव के पास हाइवे पर शनिवार की रात वाराणसी के तरफ से आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सूरज यादव पुत्र गुलाब चंद यादव निवासी चकिया दुबे रायपुर थाना तहबरपुर की मौके पर मौत हो गई, वही बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात चकिया दुबे, रायपुर थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ निवासी वाराणसी से घर वापस आते समय, सूरज यादव की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे सूरज यादव पुत्र गुलाब चंद यादव की मौके पर मौत हो गई पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए, घायल युवक को अस्पताल भिजवाया पुलिस द्वारा मृतक के घर सूचना दिया गया, सूचना पाकर घर में कोहराम मच गया।पुलिस ने सुबह पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता गुलाब चंद यादव की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…