Categories: Uncategorized

अवैध गांजा तस्करी में दो अभियुक्त गिफ्तार

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
तरवां थाना की पुलिस ने अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से 40 किलो मादक पदार्थ बरामद किया,पकड़े गए आरोपियों में एक कुशीनगर से गैंगस्टर में वांछित है। पुलिस के अनुसार, रविवार को थानाध्यक्ष बसन्तलाल मय हमराह द्वारा थानाक्षेत्र में भ्रमण के दौरान, भरथीपुर तिराहे पर पहुचकर संदिग्ध व्यक्तियो व वाहनो की चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग में एक वाहन परमानपुर की तरफ से तेज गति से आता हुआ दिखायी दिया,जिसे पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी देकर रुकने का इशारा किया गया, इस पर वाहन सवार द्वारा पीछे मुडकर भागने के प्रयास के दौरान गाड़ी रुकवाकर, उन्हे गाड़ी से नीचे उतारकर पकड लिया गया। पूछताछ करने पर चालक राजू गुप्ता पुत्र त्रिवेणी गुप्ता उर्फ झिंगाड़ी, निवासी पल्हना बाजार थाना देवगांव, त्रिवेणी गुप्ता उर्फ झिंगाड़ी पुत्र स्व0 मद्दी गुप्ता निवासी पल्हना बाजार थाना देवगांव बताया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 40 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया तथा बरामद वाहन, वैगनार को सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि काफी दिनो से गांजा का कारोबार करते हैं। जिसे बेचने के लिए बैगनार कार से जा रहे थे। आरोपी राजू ने बताया कि पूर्व में थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर में गाजा के साथ बन्द हो चुका है। जिसमें गैगेस्टर की कार्यवाही भी हुयी है, जिसमें अभी हाजिर नही है। पूर्व में एसटीएफ व एनसीबी के द्वारा भी आरोपी राजू को गिरफ्तार किया जा चुका है ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नगर की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त जनता परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरहज टाउन की बिजली व्यवस्था लोगो के लिए नासूर बन गई है। सोमवार…

12 hours ago

ट्रेन में विवाद के बाद फरार युवक चढ़ा जीआरपी के हत्थे

अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) देवरिया ने ट्रेन…

12 hours ago

उप निदेशक पंचायत ने विकास कार्यों और पंचायत भवनों का किया निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देशानुसार उप निदेशक (पंचायत) आजमगढ़ मंडल अभय…

12 hours ago

आम की उन्नत किस्मों से विकसित होगा विश्वविद्यालय का हरित बाग

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। वृहद वृक्षारोपण पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में…

12 hours ago

महाविद्यालय परिसर में शताधिक पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के टुंगपार स्थित शिवशंकर…

12 hours ago

अवैध ऑनलाइन कीटनाशी बिक्री पर होगी सख्त कार्रवाई

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सर्वेश यादव ने जनपद…

12 hours ago