सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत तुरही पट्टी गोपलही मार्ग पर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था।उधर सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल के उपरान्त शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र मलवाबार टोला लक्ष्मीपुर निवासी श्रवण कुशवाहा 19 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश कुशवाहा गन्ना जूस की पेराई कर घर का खर्च चलता था।वही पिता टेंपू चलाकर परिवार का जीवकोपार्जन करते है।रविवार रात वह शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए थाना क्षेत्र के किसी गांव में गया था।वापस लौटने के दौरान तुरही पट्टी गोपलही मार्ग पर उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिसमे युवक की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कुछ दिनों पूर्व युवक की शादी कुशीनगर जनपद के विजयपुर गांव में तय हुई थी।मृतक की मां बासमती देवी का रो रो कर बुरा हाल है।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

4 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

12 minutes ago

सुखपुरा में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू, पोषण व मानदेय वृद्धि पर फोकस

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।सुखपुरा ब्लॉक मुख्यालय के दवकरा हाल में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय…

38 minutes ago

सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को हुए…

58 minutes ago

मुख्यमंत्री का विधानसभा में घोषणा: यूपी शिक्षामित्र वेतन बढ़ा, अनुदेशक भी लाभान्वित

यूपी में शिक्षामित्र और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा: मानदेय बढ़कर ₹18,000, 5 लाख कैशलेस इलाज…

59 minutes ago

21 फ़रवरी की पुण्यतिथि: इन महान हस्तियों को आज भी करता है देश नमन

21 फ़रवरी को हुए निधन: भारतीय इतिहास और सिनेमा जगत की प्रमुख हस्तियों को श्रद्धांजलि…

60 minutes ago