अज्ञात वाहन के धक्के बाइक सवार युवक की मौत

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

गड़वार थाना क्षेत्र के गड़वार-रतसर मार्ग पर बुढ़ऊं मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के धक्के बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी जावेद अहमद अंसारी ऊर्फ गुड्डू (40) पुत्र जिब्राइल अंसारी रविवार की रात करम्मर गांव स्थित अपनी ससुराल बाइक से जा रहे थे तभी गड़वार-रतसर मार्ग पर बुढ़ऊं मोड़ के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार से अनियंत्रित वाहन ने धक्का मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घायल जावेद को रतसर सीएचसी ले गए तथा परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिजन भी अस्पताल पर पहुंच गए। वहां गंभीर रूप घायल की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां बलिया ले जाते समय जावेद ने दम तोड़ दिया। मृतक जावेद कोलकता में रहकर अपना व्यवसाय करते थे विगत पांच दिन पूर्व अपने गांव आए हुए थे। सोमवार को ही वापस कोलकता जाने वाले थे। मृतक जावेद का एक पुत्र एवं एक पुत्री है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी रजिया सुल्ताना दहाड़े मारकर रोने लगी। बताते चले कि मृतक जावेद दामोदरपुर गांव के प्रधान जोहरा खातुन के भतीजे थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

11 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

4 hours ago