ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार भाई की मौत बाल बाल बची बहन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव के पास शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठी युवक की बहन बाल-बाल बच गई। तेज रफ्तार से बाइक द्वारा बाजार जा रहे भाई-बहन ट्रेलर की चपेट में आ गए जिससे बाइक से छिटक कर बहन दूर जा गिरी और भाई ट्रेलर के पहियों के बीच फंस गया, और कुचलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आंखों के सामने भाई ने दम तोड़ा तो बहन भी बेसुध हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने ट्रेलर और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया । यह खबर जैसे ही घरवालों तक पहुंची सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
आजमगढ़ जिले के बेरमा गांव के पास शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के भावापुर बैरहवां गांव निवासी मोहम्मद (21) पुत्र नबी हसेन उर्फ सुद्धू शनिवार की सुबह अपनी बहन तबस्सुम को बाइक पर बैठा कर किसी काम से मुबारकपुर बाजार जा रहा था।
जैसे ही जीयनपुर-मुबारकपुर मार्ग पर बेरमा गांव के पास पहुँचा है, उसी समय बेकाबू ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार मोहम्मद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी बहन छीटक कर दूर गिरजाने से बाल-बाल बच गई। सूचना पाते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो भाई व तीन बहन बताए गए हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

30 minutes ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

2 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

2 hours ago

अभिमान शोभा नहीं देता

ज़िन्दगी का तराना कभी भीअपना स्वरूप बदल देता है,इसलिए हमें किसी तरह काअभिमान शोभा नहीं…

2 hours ago

बहराइच: होली–रमजान को लेकर प्रशासन सतर्क: एसडीएम की अध्यक्षता में तीन थानों में पीस कमेटी बैठक

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…

3 hours ago

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

3 hours ago