प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत सीएससी के माध्यम से बाइक रैली निकाली गई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा अधिकृत सीएससी ई गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा आज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत बाइक रैली निकाली गई। बाइक रैली में कॉमन सर्विस सेंटर संचालक, किसान भाई, इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि एवं सीएससी जिला प्रबंधक जाहिदुल्लाह द्वारा बाइक रैली निकाला गया । बाइक रैली को डायरेक्टर एग्रीकल्चर मोहम्मद मुजम्मिल. व सीडीओ रवींद्र कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मोहम्मद मुजम्मिल.द्वारा किसान भाइयों को जागरूक करने हेतु ग्रामीणों से आह्वान किया गया। रवि मौसम 2022 की शुरुआत हो गई है, प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा किसान भाई अपने फसलों की बीमा कराएं, जिससे आपदाओं से फसलों की हुई क्षतिपूर्ति की भरपाई हो सकेगी एवं किसान भाइयों की गाढ़ी कमाई को नुकसान होने से बचाया जा सकेगा।इस योजना में किसानों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2022 है। प्रधानमंत्री फसल बीमा हेतु किसान ज्यादा से ज्यादा अपना पंजीकरण कराएं एवं कामन सर्विस सेंटर का पंजीकरण कराने हेतु सहयोग ले बाइक रैली विकास भवन से होकर खुखुंदु, बैतालपुर सहित जिले के कई स्थानों से होकर गुजरी।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 24 लाख का जुर्माना, स्लो ओवर रेट पर BCCI का बड़ा एक्शन

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर BCCI ने बड़ा जुर्माना लगाया…

6 hours ago

Ballia News: तेज हवा और गेहूं कटाई के बीच दिन में बिजली कटौती, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सप्लाई बाधित

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र में गेहूं की कटाई और तेज हवाओं को देखते हुए…

6 hours ago

Nashik Accident: दिंडोरी में कुएं में गिरी कार, दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत

नासिक (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा…

6 hours ago

Green Sanvi LPG Tanker: होर्मुज पार कर भारत की ओर बढ़ा टैंकर, जाने कब तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। एलपीजी आपूर्ति को लेकर भारत के लिए एक बड़ी राहत…

6 hours ago

वेद माता गायत्री: सामाजिक परिवर्तन और आध्यात्मिक चेतना का आधार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आधुनिक युग में जहां भौतिक प्रगति तेजी से हो रही है,…

6 hours ago

CSK vs PBKS: बिना धोनी CSK की लगातार दूसरी हार, 209 रन भी नहीं बचा पाए गेंदबाज

चेन्नई (राष्ट्र की परम्परा)। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई…

10 hours ago