बाइक अनियंत्रित होकर गिरा, युवक गंभीर रूप से घायल — अतिरिक्त लाइट बनी हादसे की मुख्य वजह

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव के पास शनिवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब सामने से आ रहे वाहन में लगी लाल-पीली अतिरिक्त लाइटों की तेज चमक सीधे बाइक सवार की आंखों पर पड़ी, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

घायल युवक राजेश कुमार, निवासी कस्बा जैतीपुर, किसी काम से सुल्तानपुर गांव जा रहे थे। पुलिया के पास पहुंचते ही सामने वाले वाहन की तेज रोशनी ने उनका संतुलन बिगाड़ दिया। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। परिवार के लोग तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उपचार जारी है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला।

ये भी पढ़ें – बीएसएफ जवान अरविंद यादव का ड्यूटी पर आकस्मिक निधन

राजेश कुमार ने सरकार और प्रशासन से दोपहिया व चारपहिया वाहनों पर लगाई जाने वाली अतिरिक्त लाल-पीली या हाई-इंटेंसिटी लाइटों पर कड़े प्रतिबंध की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी लाइटें रात में दिखाई देना बाधित करती हैं और सड़क हादसों का बड़ा कारण बनती हैं।

स्थानीय लोगों का भी कहना है कि क्षेत्र में कई वाहन अवैध रूप से अतिरिक्त लाइटों का इस्तेमाल करते हैं, जिन पर सख्त कार्रवाई जरूरी है।

ये भी पढ़ें – अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Karan Pandey

Recent Posts

प्रतिभा, संघर्ष और सफलता की अद्भुत कहानियों का दिन

🌟 11 दिसंबर को जन्मे महान व्यक्तित्व — इतिहास में अमर हुए प्रेरणा-स्तंभ हर नए…

3 hours ago

“भगवान विष्णु की दिव्य लीला: अधर्म का अंत और करुणा का उदय

⭐ शास्त्रोक्त कथा • भगवान विष्णु अवतार महागाथा (धर्म की विजय और करुणा के दीप…

3 hours ago

आपकी किस्मत क्या कहती है

🌟 11 दिसंबर 2025 का दैनिक राशिफल पं. सत्य प्रकाश पाण्डेय द्वारा विस्तृत भविष्यफल मेष…

3 hours ago

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत चला विशेष जागरूकता अभियान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री की मंशा एवं महिला कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश…

5 hours ago

गरिमामय जीवन और मानवता का धर्म: मानवाधिकारों का इतिहास और वर्तमान संदर्भ

विश्व मानवाधिकार दिवस का संदेश स्पष्ट है कि प्रत्येक मनुष्य को मर्यादापूर्वक एवं गौरवपूर्ण जीवन…

6 hours ago

आज का पंचांग बताएगा—आपके दिन का हर शुभ कदम किस दिशा ले जाएगा

11 दिसंबर 2025 का पंचांग: पौष कृष्ण पक्ष सप्तमी—शुभ मुहूर्त, राहुकाल, योग, नक्षत्र व आज…

7 hours ago