अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिरी,चालक गंभीर

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
देर रात कुशीनगर जनपद से बारात कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर अचानक पर गिर पड़ी।जिसमे बाइक चालक के सिर में गंभीर चोट आई।मौके पर पहुंची पीआरवी 1450 के पुलिसकर्मी ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी पथरदेवा पहुंचाया।जहा घायल का इलाज चल रहा है।
देवरिया जनपद के सलेमपुर निवासी बाइक चालक मृत्युंजय बरनवाल पुत्र परमात्मा बरनवाल और मृत्युंजय यादव पुत्र सुदर्शन यादव रविवार को कुशीनगर जनपद के तमकुही राज बारात करने गए थे।बारात से देर रात वापस घर लौटेने के दौरान उनकी बाइक बघौचघाट थाना क्षेत्र के देवरिया घूस के समीप मेन मार्ग बघौचघाट पथरदेवा पर अनियंत्रित बाइक होकर सड़क पर गिर पड़ी।हेलमेट न पहने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई।मौके पर पहुंची पीआरवी 1450 के सिपाही इंद्रजीत वर्मा एवं चालक सिराजुद्दीन ने देखा की सड़क पर एक व्यक्ति अचेतावस्था में गिरा पड़ा है।जिसके सिर से काफी रक्तस्रावित हो रहा है।उन्होंने तत्परता पूर्वक घायल के सिर को गमछे से बांध कर इलाज के लिए सीएचसी पथरदेवा पहुंचाया।जहां घायल का इलाज चल रहा है।वहीं दूसरे व्यक्ति को हल्की चोट आई।सिपाही इंद्रजीत वर्मा की तत्परता से अचेतावस्था में सड़क पर गिरा व्यक्ति की जान बच गई।

rkpnews@desk

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

7 hours ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

7 hours ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

8 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

10 hours ago