बिहार की घटना डॉक्टर ने निकाल ली दोनों किडनी

महिला के पेट में हुआ था दर्द कर दिया आपरेशन

मुजफ्फरपुर rkpnews बिहार के मुजफ्फरपुर में एक डॉक्टर ने महिला की दोनों किडनी निकाल ली। दरअसल, महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंची थी। डॉक्टर ने कहा कि यूट्रस खराब हो गया है, ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके लिए 30 हजार रुपये लगेंगे। परिवार वालों ने 30 हजार रुपए जमा कर महिला को भर्ती करा दिया। ऑपरेशन हुआ, लेकिन इसके बाद महिला की तबीयत और खराब होने लगी। तबीयत जब ज्यादा खराब हुई तो परिवार वालों ने महिला को पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) लेकर पहुंच गए। यहां जांच हुआ। जांच में पता चला की महिला की दोनों किडनी गायब है। उसकी दोनों किडनी नहीं है। ये बात सुनकर महिला के घर वाले चौंक गए। पीएमसीएच ने महिला को दूसरी जगह ले जाने के लिए कह दिया। 

सावधान आपरेशन के बाद एक बार जरूर कराए सम्बन्धित जांच हो ले आश्वस्त ,जब रक्षक ही बन जाता भक्षक

जिस डॉक्टर के पास महिला इलाज कराने के लिए पहुंची थी। वो मुजफ्फरपुर में शुभकांत क्लीनिक के नाम से अपना क्लिनिक चलाता है। मामले की शिकायत परिवार वालों ने पुलिस से की। पुलिस ने शुभकांत क्लिनिक के संचालक पवन के खिलाफ ह्यूमन ऑर्गन ट्रांसप्लांट एक्ट और एचसीएससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ये घटना मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर ओपी के बाजी कस्बे का बताया जा रहा है।

शहर के बरियारपुर इलाके में मुजफ्फरपुर अस्पताल के खिलाफ दो प्राथमिकी के बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक अधिकारी ने कहा, “अस्पताल न तो पंजीकृत था, न ही कोई योग्य डॉक्टर था। उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरह से किडनी निकाली गई है वह कोई डॉक्टर नहीं कर सकता है। किसी सीखने वाले ने ऐसा किया है क्योंकि ट्रांसप्लांट करने के लिए  जिस तरह से किडनी निकाली जाती है उस तरह से नहीं किया गया है। 

Editor CP pandey

Recent Posts

गोरखपुर: जेल में बंद परवेज परवाज की मौत, योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से भी आया था चर्चा में

फोटो फाइल परवेज परवाज दुष्कर्म मामले में उम्रकैद, कई मुकदमों से रहा सुर्खियों में; गोरखपुर…

1 hour ago

चेन्नई मेट्रो को PM मोदी की बड़ी सौगात! CM विजय के साथ किया सफर, 4,900 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन

फोटो X चेन्नई में मेट्रो का नया दौर शुरू, जानिए कब से आम यात्रियों को…

1 hour ago

यूपी में भाजपा का बड़ा चुनावी दांव! 124 विधायकों की रिपोर्ट पर मचा हड़कंप, कट सकते हैं कई दिग्गजों के टिकट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…

4 hours ago