बिहार सरकार का बड़ा फैसला: पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग पर टैक्स में छूट

पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार सरकार ने पुराने और अनुपयोगी वाहनों की स्क्रैपिंग को बढ़ावा देने के लिए अहम कदम उठाया है। परिवहन विभाग ने घोषणा की है कि 15 साल से अधिक पुराने निजी वाहनों के मालिकों को टैक्स में 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके साथ ही वाणिज्यिक वाहनों पर भी 50 प्रतिशत टैक्स छूट का लाभ दिया जाएगा। राज्य सरकार पहले से ही स्क्रैपिंग कराने वाले वाहन स्वामियों को कई रियायतें दे रही है। स्क्रैपिंग के बाद प्राप्त प्रमाण पत्र (COD) के आधार पर नए वाहनों के पंजीकरण और बकाया टैक्स में छूट दी जा रही है। साथ ही, पुराने वाहनों पर पूर्व से लंबित देनदारियों और अर्थदंड में भी एकमुश्त छूट का प्रावधान है। गैर-परिवहन और परिवहन वाहनों के देनदारियों में 90 प्रतिशत और अर्थदंड में 100 प्रतिशत छूट प्रदान की जा रही है।

आवेदन प्रक्रिया

निजी वाहनों के स्वामी, स्क्रैपिंग के लिए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वीकार होने के बाद आरवीएसएफ सेंटर वाहन को खरीदकर स्क्रैप करेगा।

फिलहाल बिहार में दो अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर उपलब्ध हैं:

पटना में निलियम स्क्रैपिंग सेंटर

वैशाली में एसके इंटरप्राइजेज

सरकार का मानना है कि इस निर्णय से न केवल प्रदूषण पर नियंत्रण मिलेगा, बल्कि लोगों को नए वाहन खरीदने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Karan Pandey

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

29 minutes ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

36 minutes ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

48 minutes ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

58 minutes ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

1 hour ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

1 hour ago