बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 14 नवंबर को निर्णायक मतगणना जारी , कई वीवीआईपी सीटों पर टकराव चरम पर

पटना(राष्ट्र की परम्परा)। बिहार की 18वीं विधानसभा के गठन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में शांतिपूर्ण मतदान के बाद अब 14 नवंबर को राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना होगी। सुबह 8 बजे से 38 जिलों के 46 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू होगी। इस बार मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और महागठबंधन के बीच बेहद रोमांचक माना जा रहा है। दोनों चरणों में 65 प्रतिशत से ज्यादा मतदान ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।

चुनाव में कई नए दलों ने भी पहली बार मैदान में उतरकर मुकाबले को बहुआयामी ​बना दिया है। प्रशांत किशोर की जन सुराज और तेज प्रताप यादव की जन शक्ति जनता दल (JJD) चर्चाओं में रहे। वहीं NDA में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और HAM शामिल रहे। दूसरी तरफ महागठबंधन ने राजद, कांग्रेस, वाम मोर्चा, वीआईपी और IIP के साथ मिलकर व्यापक मोर्चा बनाया।

माहौल को और गर्माने वाली बात यह है कि महागठबंधन ने जहाँ 252 उम्मीदवार उतारे, वहीं एनडीए 242 सीटों पर मुकाबले में उतरा। तेजस्वी यादव को महागठबंधन ने सीएम चेहरा घोषित किया, जबकि एनडीए ने चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ने का दावा किया।

कई हाई-प्रोफाइल सीटों पर निगाहें टिकीं

दानापुर, मनेर, छपरा, फुलवारी, तारापुर, पटना साहिब, लखीसराय, महुआ, राघोपुर, मोकामा, काराकाट, लालगंज, रघुनाथपुर, नालंदा, मुजफ्फरपुर, सीवान, अलीनगर और कुम्हरार ऐसी सीटें हैं जहां मुकाबला बेहद करीबी माना जा रहा है।
राघोपुर में तेजस्वी यादव का मुकाबला एनडीए के सतीश कुमार यादव और JSP के चंचल सिंह से है। वहीं मोकामा में अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की भिड़ंत भी सुर्खियों में है।
अलीनगर में मैथिली ठाकुर की बढ़त की खबरें पहले ही राजनीतिक हलचल बढ़ा चुकी हैं।

पोस्टल बैलेट से शुरुआती रुझान

सूत्रों के अनुसार पोस्टल बैलेट की शुरुआती गिनती में मैथिली ठाकुर, अनंत सिंह और तेजस्वी यादव को बढ़त मिलती दिख रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

20 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

22 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

2 days ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago