Categories: मनोरंजन

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल का शाही अंदाज़! कॉफी के लिए आगरा सफर और लंदन से बिस्किट की डिमांड का खुलासा

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में ग्वालियर की रहने वाली तान्या मित्तल अपने आलीशान लाइफस्टाइल और अनोखे बयानों के कारण लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। घर के अंदर प्रतियोगियों के बीच तान्या के दावे अक्सर हंसी का कारण बन जाते हैं, लेकिन दर्शकों के बीच उनकी बातें खूब चर्चा बटोर रही हैं। अब तान्या ने शो में एक ऐसा खुलासा किया है जिसने सबको चौंका दिया—वह कॉफी पीने के लिए ग्वालियर से आगरा जाती हैं और उनके लिए हर दो महीने में लंदन से खास बिस्किट मंगाए जाते हैं।

ताजमहल के पास बैठकर पीती हैं कॉफी

शो में प्रतियोगी नीलम गिरी ने जब तान्या से उनके कॉफी रूटीन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वे ग्वालियर से आगरा तक का सफर तय करती हैं। वहां ताजमहल के पीछे बने गार्डन की बेंच पर बैठकर कॉफी पीना उनका शौक है। तान्या ने यह भी जोड़ा कि वे आइस बॉक्स लेकर जाती हैं ताकि उनकी कॉफी ठंडी बनी रहे।

लंदन से आती है बिस्किट की सप्लाई

तान्या ने आगे कहा—“अगर मेरे लिए हर दो महीने में कोई लंदन से बिस्किट नहीं लाता तो मैं रोने लगती हूं।” इस बयान ने ‘बिग बॉस’ हाउस के अन्य सदस्यों को खूब हंसाया और सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा का विषय बन गया।

पहले भी कर चुकीं कई हैरान करने वाले दावे

यह पहली बार नहीं है जब तान्या मित्तल अपने दावों से चर्चा में आई हों। इससे पहले उन्होंने कहा था कि उनके पास 150 बॉडीगार्ड हैं, उनके घर में कपड़ों के लिए पूरी एक मंजिल है और शो में आने के लिए उन्होंने 800 साड़ियां खरीदी हैं। इतना ही नहीं, वह पानी भी सिर्फ चांदी की बोतल से ही पीती हैं।

दर्शक और प्रतियोगी लेते हैं मजाक में

तान्या की बातें सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स अक्सर हंसने लगते हैं और दर्शकों का भी कहना है कि वह केवल दिखावा कर रही हैं। सोशल मीडिया पर तान्या के “शाही अंदाज़” को लेकर लगातार मीम्स और रिएक्शन वायरल हो रहे हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

6 minutes ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

15 minutes ago

लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले विजय प्रताप यादव, मुलाकात के बाद बोले- मिली नई ऊर्जा

अखिलेश यादव से मिले सपा नेता विजय प्रताप यादव, बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर…

1 hour ago

कांग्रेस में मतदाता अधिकारों के सवाल पर देवरिया में उबाल, कचहरी चौराहे पर फूंका पुतला

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर…

3 hours ago

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ! 8 महीने में 1.18 लाख लोग हुए शिकार, रोजाना 487 मामले

गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।…

3 hours ago

रामगोपाल यादव समेत तीन नामों पर सपा की मुहर! तीसरे प्रत्याशी से राज्यसभा चुनाव हुआ दिलचस्प

सपा ने उतारे तीन राज्यसभा प्रत्याशी, दो सीटों की स्थिति मजबूत फिर तीसरे उम्मीदवार से…

4 hours ago