देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद देवरिया की थाना सुरौली पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बरहज श्री अंशुमान श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में, सुरौली थाने की पुलिस टीम ने मु.अ.सं.-149/2025 धारा 64(1) बीएनएस व 5J(2)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त शशिकान्त कुमार गौड़ पुत्र लोकनाथ गौड़, निवासी गोलौथा, थाना सुरौली को ठाकुरदेवा मोड़ के पास से मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया।गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के पास से एक एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी: हवलदार राम (थानाध्यक्ष, थाना सुरौली)उप निरीक्षक अनिल कुमार तिवारी,कांस्टेबल बेलाल अंसारी,कांस्टेबल दीपक मौर्या,देवरिया पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और भी सुदृढ़ हुआ है।
भारत-अमेरिका समेत दुनिया भर में यूट्यूब ठप, लाखों यूज़र्स प्रभावितदुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग…
शादी-ब्याह, जुलूस और सामाजिक आयोजनों में तेज डीजे अब “ट्रेंड” बन चुका है। देर रात…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कलेक्ट्रेट कक्ष में होमगार्ड कंपनी…
कुशीनगर में विश्वकर्मा कारीगरों को मिला बड़ा अवसर, प्रशिक्षण व ऋण सुविधाओं से आत्मनिर्भरता की…
🕯️ 18 फरवरी का इतिहास: आज के दिन हुए प्रमुख निधन ✍️ 18 फरवरी का…
🔮 बुधवार को बदलेगी ग्रहों की चाल, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…