बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद बहराइच के पुलिस विभाग ने नकली भारतीय मुद्रा व नेपाली रुपया के साथ मोटरसाइकिल व अवैध देशी तमंचा के साथ मोबाइल तथा तीन फर्जी मीडिया पहचान पत्र के साथ दो नफर वांक्षित अभीयुक्त को गिरफ्तार किया गया l थाना कोतवाली मुर्तिहा में वांक्षित अभियुक्त का मुकदमा पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के विभिन्न अपराधों पर नियंत्रण करने व शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु उक्त क्रम में कड़े निर्देशन पालन हेतु अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा व एटीएस बहराइच यूनिट के प्रभारी उ0नि0 रवि प्रकाश को मुखबिर के जरिये सुचना प्राप्त हुई की, सुजौली से उर्रा जाने वाले रास्ते से 02 व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल से भारतीय जाली मुद्रा को लेकर अपने किसी सहयोगी को देने के लिए लालबोझा पुल पर आने वाले हैं मुखबिर की उक्त सुचना के अनुसार उपनिरीक्षक रवि प्रकाश व थानाध्यक्ष शाशि कुमार राणा (मुर्तिहा) अपने टीम के साथ उक्त स्थान पर दबिश कर 02 अभियुक्तों को जिसमें प्रथम अभियुक्त का नाम प्रीतम सिंह उर्फ सोनू पुत्र अरुण सिंह मझरापूरव दा० ढखेरवा ननकौर थाना तिकोनिया जनपद खीरी तथा दुसरे अभियुक्त का नाम अवधेश तिवारी पुत्र रजेंन्द तिवारी निवासी पूरेखेम पर्सिया, डीपी घाट, थाना- वजीरगंज, जनपद- गोण्डा बताया गया।गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के बैंग से तलाशी पर 3.50 लाख जाली भारतीय रूपये व 4.40 लाख नकली नेपाली रूपये व एक देशी देशी तमंचा 315 बोर ,02 जिन्दा कारतुस तथा 04 अदद मोबाइल भी बरामद किये गए।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना कोतवाली मुर्तिहा पर मु0अ0सं0 341/2022 धारा 489 B,489C भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है । अन्य विधिक कार्यवाही पुर्ण कर वांक्षित अभियुक्तों को न्यायालय के लिए रवाना किया गया l
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कुशीनगर में गन्ना खेत में आग लगने की बड़ी घटना सामने…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनपद मऊ में किशोरी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले की धनघटा तहसील के छपरा पूर्वी गांव में…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में देवरिया…
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)पंचायत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कुशीनगर डुप्लीकेट…
मऊ ( राष्ट्र की परम्परा) जनपद के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशी पुरा मुहल्ले…