आमीन गांव में वोटर लिस्ट संशोधन में बड़ी लापरवाही, एक ही पते पर 230 नाम, मृतक भी “जिंदा”

जमुई(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के चौड़ीहा पंचायत के आमीन गांव में मतदाता सूची संशोधन के दौरान ऐसी गड़बड़ी सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों से लेकर प्रशासन तक को सवालों के घेरे में ला दिया है। यहां वार्ड संख्या-3 में मकान संख्या-3 के पते पर 230 लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए हैं। इनमें 10 से 15 ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनका निधन तीन से पांच वर्ष पहले हो चुका है।

गांव के लोगों का आरोप है कि मतदाता सूची संशोधन के लिए नियुक्त बीएलओ ने घर-घर जाकर सत्यापन करने की बजाय गांव के बाहर बैठकर ही फॉर्म भर दिए, जिससे पूरी सूची में गड़बड़ी फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में किसी भी घर पर मकान संख्या अंकित नहीं है, लोग पहचान के आधार पर ही घर जानते हैं, लेकिन बीएलओ ने अपनी सुविधा से सभी को मकान संख्या-3 में दर्ज कर दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, मृतकों के नाम भी नई सूची में शामिल कर दिए गए हैं। उदाहरण के तौर पर, मो. अलीजान की पत्नी कौशल खातून, जिनका निधन तीन साल पहले हो चुका है, उनका नाम भी मतदाता सूची में मौजूद है।

ग्रामीणों का कहना है कि बीएलओ राजीव कुमार और गौतम कुमार गांव आए जरूर, लेकिन किसी के घर में प्रवेश कर सत्यापन नहीं किया। वे एक पेड़ के नीचे बैठ गए और वहीं से लोगों को बुलाकर फॉर्म भरते रहे। न पते की पुष्टि हुई, न हस्ताक्षर लिए गए और न ही कोई विस्तृत पूछताछ की गई।

यह गड़बड़ी तब सामने आई जब गांव वालों ने वोटर लिस्ट की फोटो कॉपी देखी। गलत पते और मृतकों के नाम देखकर ग्रामीणों ने इसे चुनावी प्रक्रिया की साख पर सीधा हमला बताया।

बीएलओ राजीव कुमार चौधरी ने सफाई में कहा कि यह “सिस्टम की तकनीकी खराबी” का परिणाम है। उन्होंने माना कि मृतकों के नाम आना लापरवाही है, लेकिन खुद को दोषी मानने से इनकार किया। उनके अनुसार, प्रपत्र-7 के जरिए मृतकों के नाम हटाए जाएंगे और मकान संख्या से जुड़ी गड़बड़ी तकनीकी स्तर पर सुधारी जाएगी।

गांव के लोगों ने मांग की है कि इस मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाए और घर-घर जाकर पुनः सत्यापन किया जाए। साथ ही, चुनाव आयोग से तकनीकी खामियों को दूर करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की है।

फोटो पीके के सौजन्य से

Editor CP pandey

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

5 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

5 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

5 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

15 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

15 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

16 hours ago