बड़ा घर और वृद्घ माँ-पिता

सुनिए एक मेहनतकश की कहानी,
अब तक की उसकी ही ज़ुबानी,
जब मैं छोटा था, हम केवल एक
कमरे वाले छोटे से घर में रहते थे।

मेरे माता- पिता और मैं रात में
इस कमरे में एक साथ सोते थे,
मुझे खांसी या दुःस्वप्न आते थे,
मेरे माँ पिता जल्दी उठ जाते थे।

और पूछते कि तुझे क्या हुआ बेटा,
वे मुझे दवा देकर और थपकी देकर,
फिर से सुलाने की कोशिश करते थे,
माता पिता मुझे ख़ूब दुलार करते थे।

मैने मेहनत कर ख़ूब पैसा कमाया,
मैं भी अमीरी की दुनिया में आ गया,
मैंने पैसा कमाकर ख़ूब ठाट किया,
अपनों के लिए बड़ा घर भी बनाया।

मैंने अपने कमरे के साथ अपनी माँ
के लिए भी एक बड़ा कमरा बनाया,
माँ को एक बड़ा कमरा देकर मुझे
सारी खुशियों का एहसास भी हुआ।

लेकिन तब मुझे नहीं मालूम था,
कि मैंने एक दीवार भी बनवाई है,
एक रात माँ को दिल का दौरा पड़ा,
वह चुपचाप दुनिया से चली गयी।

सुबह होने पर जब मैं अपनी माँ के
कमरे में अपनी माँ को देखने गया,
लंबी चुप्पी के बाद उसने एक आह के
साथ कहा, तब मेरी माँ मर चुकीं थी।

दीवार के उस पार मेरी माँ को बहुत
खाँसी आई होगी और शायद मुझे
आवाज भी दी होगी लेकिन मेरे और
मेरी माँ के बीच तो एक दीवार जो थी।

मेरी सबसे बड़ी गलती यही थी,
कि मैंने पैसे कमाकर व बड़ा घर
बनाकर अपनी माँ और अपने बीच
एक बेजान सी दीवार बना ली थी।

मैंने पैसे कमाए लेकिन एक ही घर में
एक अलग दीवार बनाकर मैंने अपना
रिश्ता खो दिया और सबसे बढ़कर
मैंने अपनी माँ का अस्तित्व खो दिया।

मैं अब भी यही सोचता हूं कि अगर
मेरी मां और मेरे कमरे के बीच दीवार
न खड़ी की गई होती तो शायद मेरी
माँ आज भी मेरे घर का हिस्सा होती!

आदित्य समझने वालों के लिए यह
एक इशारा है एक मौन संदेश भी है,
घर बड़ा बनवाइये, पर परिवार के
साथ माँ पिता आपकी ज़िम्मेदारी हैं।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

3 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

15 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

15 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

15 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

15 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

15 hours ago