बलिया की बेटियों की बड़ी उड़ान: सुनैना और नीति का सब-जूनियर नेशनल फुटबॉल कैंप में चयनसोनाडीह बनता जा रहा महिला फुटबॉल की नई नर्सरी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

बेल्थरारोड क्षेत्र अंतर्गत सोनाडीह गांव की दो होनहार बेटियां—सुनैना और नीति—ने जिले को गौरवान्वित किया है। दोनों का चयन सब-जूनियर बालिका राष्ट्रीय फुटबॉल कैंप के लिए हुआ है। यह उपलब्धि जिले के खेल क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। आगरा के एकलव्य स्टेडियम में 26 से 28 जुलाई तक आयोजित चयन ट्रायल में भाग लेने के बाद सुनैना और नीति को 15 दिवसीय नेशनल कैंप में शामिल होने का मौका मिला है। सुनैना P.M. श्री विद्यालय सोनाडीह में कक्षा 8 की छात्रा हैं, जबकि नीति राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सोनाडीह में कक्षा 9 में पढ़ाई कर रही हैं। दोनों खिलाड़ी बेसिक शिक्षा परिषद बलिया में कार्यरत कोच व अनुदेशक रामप्रकाश यादव के निर्देशन में लगातार प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। रामप्रकाश यादव ने ग्रामीण क्षेत्र में बालिका फुटबॉल को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि हाल ही में उनकी शिष्या प्रिया का चयन अंडर-17 भारतीय बालिका फुटबॉल टीम के कैंप के लिए भी हुआ। रामप्रकाश यादव ने बताया कि सुनैना के पिता आजीविका के लिए विदेश में हैं, जबकि नीति के पिता रंगाई-पुताई कर परिवार चलाते हैं। कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद इन बेटियों ने अथक मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जिले के खेल संगठनों और खेलप्रेमियों में खुशी की लहर है। जिला ओलंपिक संघ बलिया के इंजीनियर अरुण कुमार सिंह, फुटबॉल संघ अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह, सचिव अरविंद सिंह, यूपी हैंडबॉल संघ उपाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार शुक्ला, कबड्डी संघ सचिव पंकज सिंह, एथलेटिक्स संघ सचिव मिथिलेश श्रीवास्तव, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन रेफरी अजेन्द्र राय, वॉलीबॉल संघ के डॉ. अरविंद शुक्ल और संजय सिंह, हैंडबॉल संघ के राजेश गुप्ता व रतन बिहारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जवाहर यादव, अजीत सिंह, डॉ. संजय तिवारी, कुंदन गुप्ता, वीरेश दुबे, राजू राय, असलम वारसी, गुरूशरण वर्मा, मो. खुर्शीद, अजय प्रताप सिंह, सोनी पांडेय शुक्ला, सपना चौधरी, जमाल अख्तर सहित अनेक खेलप्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

rkpnews@desk

Recent Posts

आभासी माध्यमों की भाषा से मौखिक परंपराओं को चुनौती: प्रो. जीएन देवी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago

सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी: प्रभाकर दुबे

सहजनवां/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे वार्ड/गांव सम्पर्क अभियान के…

2 hours ago

ग्राम रोजगार सेवकों की समस्याओं के समाधान का भरोसा, शंकर वाटिका में भव्य स्वागत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ जनपदीय इकाई महराजगंज के तत्वावधान…

2 hours ago

फार्मर आईडी अब अनिवार्य: योजनाओं का लाभ लेने के लिए 15 अप्रैल तक कराएं रजिस्ट्रेशन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए अब फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

4 hours ago

संत कबीर नगर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 11.69 लाख से अधिक वोटर दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। Election Commission of India के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01…

4 hours ago

देश के प्रमुख शहरों में खुलेगा लीगल एड सेंटर, ज्यूडिशियल काउंसिल की बड़ी पहल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में आम नागरिकों को न्याय तक आसान पहुंच उपलब्ध…

4 hours ago