देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने बताया है कि कौशल विकास मिशन, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड के बेरोजगार युवाओ को सेवायोजित कराये जाने हेतु विकास खण्डवार वृहद रोजगार मेला आयोजित होगें। आयोजित होने वाले रोजगार मेलो के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियो / प्रशिक्षण प्रदाताओं को उन्होंने निर्देशित किया है कि रोजगार मेले के सफल क्रियान्वयन हेतु अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनपद के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को सेवायोजित कराया जाना सुनिश्चित करायें।
ब्लॉक देवरिया हेतु 30 दिसंबर को रोजगार मेला राजकीय आईटीआई देवरिया में आयोजित किया जाएगा। ब्लॉक गौरी बाजार के लिए रोजगार मेला 03 जनवरी को मानव सम्मान सेवा समिति प्रशिक्षण केन्द्र प्राथमिक विद्यालय के सामने खरोह चौराहा गौरी बाजार में तथा ब्लॉक लार के लिए रोजगार मेला 23 जनवरी को प्रशिक्षण केन्द्र माँ शिवा पिता शिव विश्व कल्याण पिण्डी बाजार आयोजित किया जाएगा।
इसी प्रकार ब्लॉक बैतालपुर 06 जनवरी, रामपुर कारखाना 09 जनवरी, बनकटा 12 जनवरी, सलेमपुर 16 जनवरी, भटनी 19 जनवरी, रुद्रपुर 30 जनवरी, देसही देवरिया 02 फरवरी, भाटपार रानी 06 फरवरी, बरहज 09 फरवरी, तरकुलवा 13 फरवरी, भागलपुर 16 फरवरी, पथरदेवा 20 फरवरी तथा ब्लॉक भलुअनी में 23 फरवरी को रोजगार में संबंधित विकासखंड परिसर में पूर्वाह्न 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…
औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…
देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…
आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…