बिहार में पत्रकारों की पेंशन में बड़ा बदलाव: नीतीश सरकार ने बढ़ाई राशि, मृतक की पत्नी को मिलेगा जीवनभर पेंशन

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों के हित में एक बड़ी घोषणा करते हुए ‘बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’ के अंतर्गत मिलने वाली मासिक पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है। शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब पात्र पत्रकारों को प्रतिमाह ₹15,000 की पेंशन मिलेगी, जो पहले केवल ₹6,000 थी।

इस महत्वपूर्ण निर्णय से प्रदेश के वरिष्ठ और सेवानिवृत्त पत्रकारों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, और उनके सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

मृतक पत्रकार की पत्नी को अब ₹1,0000 मासिक – हालांकि एक ओर जहां पेंशन की राशि बढ़ाई गई है, वहीं पेंशन प्राप्त करने वाले पत्रकार की मृत्यु के उपरांत उनकी पत्नी को मिलने वाली पेंशन राशि में कटौती की गई है। अब उन्हें आजीवन ₹1,0000 प्रति माह पेंशन मिलेगी, जबकि पूर्व में यह राशि ₹3,000 थी।

नीतीश कुमार ने इस संदर्भ में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि योजना में संशोधन के अनुसार, संबंधित विभाग तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित करे। उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना की समीक्षा समय-समय पर की जाती रहेगी, ताकि पत्रकारों को समुचित सम्मान और सहयोग मिलता रहे।

पत्रकार संगठनों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रदेश के पत्रकार संगठनों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जहां एक ओर पेंशन में बढ़ोत्तरी का स्वागत किया गया, वहीं मृतक पत्रकार की पत्नी को दी जाने वाली पेंशन में कटौती पर असंतोष जताया गया है। कई संगठनों ने सरकार से पुनर्विचार की मांग की है।

यह फैसला पत्रकारों के सामाजिक और आर्थिक संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, हालांकि इसमें कुछ विसंगतियाँ भी सामने आई हैं, जिन पर भविष्य में सरकार के रुख पर नजर बनी रहेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की टीम ने बुलडोजर कार्रवाई के मामले में पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सलेमपुर के हरैया…

31 minutes ago

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन की व्यापक तैयारी

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। प्रस्तावित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (यूपी बोर्ड) परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन और…

33 minutes ago

UPPWD टेंडर नियमों में बड़ा बदलाव, अनुभवहीन ठेकेदारों पर लगेगा ब्रेक

UPPWD में कम रेट वाली निविदाओं पर सख्ती, कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए नया…

38 minutes ago

सूचना का अधिकार पारदर्शिता का माध्यम, दुरुपयोग से बचें

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…

2 hours ago

स्कूल में सेंधमारी, तीन कमरों के ताले टूटे

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…

2 hours ago

श्री शास्त्री-कुटी लिलकर में नौ दिवसीय श्री सीताराम महायज्ञ का भव्य समापन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के लिलकर ग्राम स्थित श्री शास्त्री-कुटी में 5 फरवरी…

2 hours ago