IRCTC पर OTP आधारित आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य, रेलवे ने दुरुपयोग रोकने के लिए उठाया कदम
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) तत्काल टिकटों की बुकिंग प्रणाली में पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि 1 जुलाई 2025 से IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के ज़रिए तत्काल टिकट बुकिंग केवल उन उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगी, जिन्होंने आधार-आधारित प्रमाणीकरण पूरा कर लिया है।
रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह निर्णय तत्काल टिकट बुकिंग में दलालों की भूमिका पर अंकुश लगाने और वास्तविक यात्रियों को लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि 15 जुलाई से सभी ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार आधारित OTP प्रमाणीकरण अनिवार्य हो जाएगा।
क्यों जरूरी है आधार से लिंकिंग?
रेलवे के अनुसार, इससे न केवल तत्काल टिकट बुकिंग प्रणाली में पारदर्शिता आएगी, बल्कि फर्जी अकाउंट्स और ऑटोमैटिक स्क्रिप्ट्स के जरिए बुकिंग करने वालों पर भी रोक लगेगी। यह सिस्टम यह सुनिश्चित करेगा कि हर तत्काल टिकट एक असली यात्री को ही मिले।
IRCTC अकाउंट को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया
अगर आपने अभी तक अपना आधार लिंक नहीं किया है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
🔹 चरण 1: IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाएं और लॉग इन करें
🔹 चरण 2: “My Account” सेक्शन में जाकर “Authenticate User” पर क्लिक करें
🔹 चरण 3: आधार नंबर या वर्चुअल आईडी दर्ज करें
🔹 चरण 4: “Verify Details” पर क्लिक करें
🔹 चरण 5: आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा
🔹 चरण 6: OTP दर्ज करें, सहमति बॉक्स चेक करें और “Submit” पर क्लिक करें
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…