श्री रूद्र चंडी महायज्ञ का विराट भंडारा संपन्न, हजारों लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण

12 दिसंबर से कलश शोभायात्रा से रूद्र चंडी महायज्ञ का हुआ था शुभारंभ

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परमपरा ) विकासखंड मोहम्मदपुर के ग्राम सभा बैराडीह उर्फ गंभीरपुर में पुराना यूनियन बैंक के पीछे राम जानकी की मंदिर में बृहस्पतिवार को विराट भंडारा का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया जो देर रात तक चलता रहा।जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर में 27 नवंबर से शाम 6:00 से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक श्री राम कथा चल रही थी व 12 दिसंबर को कलश शोभा यात्रा के साथ श्री रूद्र चंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ जो निरंतर चलता हुआ बुधवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 11:00 से विराट भंडारा शुरू हो गया जो देर रात तक चलता रहा, जिसमें गांव के साथ-साथ अगल-बगल क्षेत्र के हजारों लोगों ने प्रसाद स्वरूप भोजन ग्रहण किया। श्री राम कथा व रूद्र चंडी महायज्ञ व विराट भंडारा प्रयागराज से आए कथावाचक जगदीश आचार्य महाराज के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें विजय मिश्रा, अजय उपाध्याय, देवनाथ गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, शारदा गुप्ता, अनिल चौरसिया, श्रवण गुप्ता, श्याम सुंदर सिंह, मदन गौण, पिंटू कनौजिया, अरुण गुप्ता, अनुज गुप्ता, निखिल गुप्ता, संतोष गुप्ता, सन्देश उपाध्याय, वीरेंद्र पाठक, इंजीनियर संजय यादव, चेत नारायण चौहान, संतोष प्रधान, अंतिम चतुर्वेदी, रवि गुप्ता समेत सभी ग्रामवासी व क्षेत्र वासियों ने सहयोग किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

1 hour ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

2 hours ago

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता, परिजन परेशान

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के उभांव थाना क्षेत्र से एक छात्र के लापता होने का मामला…

2 hours ago

गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, उभांव पुलिस को मिली सफलता

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के थाना उभांव पुलिस को गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित…

2 hours ago

ई-लॉटरी से होगा कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने…

3 hours ago

आमने-सामने की टक्कर में हेड कांस्टेबल की मौत, दो युवक घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के राम जानकी मार्ग पर स्थित टांडा गांव…

3 hours ago