मेंदीपट्टी में श्रीराम दरबार मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजनसमाज कल्याण के लिए जीवन समर्पित. सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव

(देवरिया से कन्हैया यादव की रिपोर्ट)

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) पथरदेवा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंदीपट्टी धाम स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल जी रही।
हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंड से आए स्वामी महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज के दिशा निर्देशन में सोमवार को मेंदीपट्टी धाम स्थित श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में
जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल के कर कमलों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रीराम दरबार का शिलान्यास एवं भूमि पूजन की गई।जन सहयोग से करीब दो वर्षों में श्रीराम दरबार का भव्य निर्माण हो जाएगा। मंदिर के भव्य निर्माण हो जाने से एक ही परिसर में मां दुर्गा मंदिर ,श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर एवं राम दरबार मंदिर का एक साथ श्रद्धालु पूजन अर्चन एवं दर्शन कर सकेंगे।
वही मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्रलाल श्रीवास्तव ने बताया कि फरवरी 2027 में मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी।इस अवसर पर 21 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन होगा।जहां श्री राजन जी महाराज का कथा का आयोजन किया जाएगा।मंदिर अध्यक्ष सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने बताया कि समाज कल्याण के लिए मेरा संपूर्ण जीवन समर्पित है। कही भी हो रहे मंदिर निर्माण एवं धार्मिक अनुष्ठानों में मेरा बढ़ चढ़कर सहयोग रहता है।
श्रीराम दरबार मंदिर निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल कायम था। जहां भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। इस दौरान संपूर्ण ग्रामवासी समेत क्षेत्रीय जन समुदाय उपस्थित रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

5 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

5 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

6 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

6 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

6 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

7 hours ago